सूरजगढ़: अमरपुर गांव से फरार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
मेदनी चौकी थाना की पुलिस ने अमरपुर गांव से मेदनी चौकी थाना कांड संख्या 09/26 मामले में फरार शराब तस्कर को अनमोल कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार अपराह्न 3 बजे उसे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक 15 जनवरी 2026 को अमरपुर बगीचा से 30 लीटर महुआ शराब के साथ अनमोल के पिता बाल किशोर पासवान को गिरफ्तार किया गया था.