*☀️ अपनी छत... अपनी बिजली...*
अब बिजली का बिल नहीं, बिजली से कमाई होगी!
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपनी छत पर सोलर लगाइए और सरकार से पाइए बंपर अनुदान।
*कितना अनुदान मिलेगा? 👇*
🔹 *1 किलोवॉट तक - कुल ₹40,000* (केंद्र ₹30,000 + राज्य ₹10,000)
🔹 *2 किलोवॉट तक - कुल ₹80,000* (केंद्र ₹60,000 + राज्य ₹20,000)
🔹 *3 किलोवॉट और अधिक - कुल ₹98,000* (केंद्र ₹78,000 + राज्य ₹20,000)
और सबसे बड़ी बात -
*कुटीर ज्योति (BPL) उपभोक्ताओं के घर पर 1.1 किलोवॉट का सोलर संयंत्र पूर्णतः निःशुल्क लगाया जा रहा है!*
✅ कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी है
✅ अगले 25 वर्षों तक बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनिए
✅ पर्यावरण बचाइए, हरित ऊर्जा क्रांति में जुड़िए
*⚠️ ध्यान दें - अनुदान का प्रावधान सिर्फ 31 मार्च 2027 तक है।*
*आवेदन कैसे करें?*
🌐 http://www.pmsuryaghar.gov.in पर विजिट करें
📞 टोल फ्री नंबर *15555* पर डायल करें
🏢 या अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क करें
जिला प्रशासन सभी जिलावासियों से अपने घर पर सोलर लगाने की अपील करता है, ताकि आम लोग भी प्रेरित हों।
इस पोस्ट को शेयर करें, ताकि खगड़िया का हर घर सोलर वाला घर बन जाए।
आपने आवेदन किया? कमेंट में बताइए 👇
#Khagaria #PMSuryaGhar #ApniChhatApniBijli #SolarEnergy #Bihar
@iprd
Khagaria, Bihar | Nov 23, 2026