बेगूसराय: बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही से एक मजदूर की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घर के सामने टूटकर गिरे जर्जर बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के अगापुर गांव की है।