चरपोखरी: मुआवजे की रफ्तार सुस्त, किसान बेहाल: चरपोखरी में जमीन के पैसे के लिए दफ्तर-दफ्तर भटक रहे किसान
आरा–सासाराम एनएच 119 ए के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा भुगतान धीमी रफ्तार से होने के कारण किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि मुआवजे की आस में किसान महीनों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि अंचल कार्यालय में कामकाज ठप पड़ गया है।