बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन से 21 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Jul 22, 2024 जमुई रेलवे स्टेशन से 21 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान लखीसराय जिले के गांधी टोला निवासी गणेश दास का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। रेल पुलिस ने बताया कि लगातार कियूल जसीडीह रेलखंड से गुजरने वाले हर ट्रेनों की बारीकी से जांच की जाती है।