बरहट: गुगुलडीह मैं खेलने के दौरान 5 वर्षीय किशोर की कुएं में डूबने से हुई मौत
Barhat, Jamui | Jul 21, 2024 बरहट प्रखंड अंतर्गत गुगुलडीह गांव में खेलने के दौरान कुएं में डूबने से एक 5 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान गुगुलडीह निवासी दीपक यादव का भगना श्रवण कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि श्रवण के पिता लालू यादव और उनकी मां सूरदास है और उसका अपना पैतृक गांव बाढ़ थाना अंतर्गत पंडारख है। लेकिन वह बचपन से ही नानी घर गुगुलडीह में रहता था।