बरहट: खादी ग्राम के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने किशोर को मारी टक्कर, सदर अस्पताल से पटना रेफर
Barhat, Jamui | Jul 17, 2024 बरहट प्रखंड क्षेत्र के खादी ग्राम के पास से तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक किशोर को टक्कर मार दिया जिसमें किशोर घायल हो गया। घायल की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के खरगौड पुतेरिया गांव निवासी हूरों पासवान का पुत्र शिवानी कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि किशोर अपने रिश्तेदार के घर बरहट प्रखंड के खादी ग्राम आया हुआ था।