बरहट: गढ़वा कटौना से हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Jul 20, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा कटौना से पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के महुआ गढ़ गांव निवासी मिथिलेश तांती के रूप में की गई है। बता दे कि 18 जुलाई को गांव के ही रहने वाले सनोज तांती की उक्त युवक के द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी और वह अपने नानी घर में छिप गया था।