बरहट: दोनहा गांव से एक माह पहले अपहृत महिला व उसके दो वर्षीय बच्चे का सुराग नहीं मिलने पर एसपी से लगाई बरामदगी के लिए गुहार।
Barhat, Jamui | Jul 16, 2024 दोनहा गांव से एक माह पहले अपहृत महिला व उसके दो वर्षीय बच्चे का सुराग नहीं मिलने से पर पीड़ित रोहित कुमार ने एसपी शौर्य सुमन को आवेदन देते हुए बताया कि 18 जून 2024 को उसकी पत्नी अंशु कुमारी उर्फ पूजा व उसका 2 वर्षीय पुत्र रियांश को गांव के ही ललन तांती के द्वारा अपहरण कर लिया गया। जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।