रैपुरा: टिकरिया में सड़क और बिजली के प्रयास शुरू, पब्लिक ऐप ने जनसमस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया
Raipura, Panna | May 18, 2025 टिकरिया गांव में ग्रामीणों के सड़क, पानी, बिजली जैसी प्राथमिक सुविधाओं को मोहताज होने का मामला उजागर होने के बाद अधिकारी नींद से जागे हैं।उक्त मामले पर कलेक्टर ने कहा कि गांव में बिजली, सड़क की व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे है। इधर विद्युत कंपनी के अधिकारी भी सक्रिय हो गए है।