रैपुरा: रैपुरा थाना प्रांगण में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का प्रशिक्षण, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दिया गया प्रशिक्षण
Raipura, Panna | May 17, 2025 शासन के निर्देशानुसार किसी आकस्मिक अथवा संभावित घटना की परिस्थिति में नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को पुलिस, होमगार्ड एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की टीम द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस क्रम में आज रैपुरा थाना प्रांगण में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के वालेंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया।