पीसांगन: मांगलियावास थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन मामले में फरार डंपर चालक को किया गिरफ्तार
मंगलवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध बजरी परिवहन मामले में फरार डंपर चालक गिरफ्तार पीसांगन। मांगलियावास थाना क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे डंपर के फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले बिना रवन्ना बजरी से भरे डंपर को जब्त किया था, जबकि चालक मौके से फरार हो गया था।