पधर: उरला स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से आयोजित, कौल सिंह ठाकुर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Padhar, Mandi | Nov 29, 2025 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला में शनिवार को 1 बजे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।