कोईलवर: कोइलवर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की हुई मौत
दानापुर रेल मंडल अंतर्गत कोइलवर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां ट्रेन से कटकर एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग स्टेशन के वेटिंग हॉल में बैठा हुआ था। इसी दौरान पटना की ओर से आ रही एक मालगाड़ी जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची, वह अचानक ट्रक ट्रैक पर कूद गया। घटना सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है।