शाहबाद: 64 किसानों को उन्नत बीज वितरित किए गए, आधुनिक खेती की जानकारी दी गई
Shahbad, Baran | Oct 30, 2026 शाहाबाद में रिलायंस फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से प्रयत्न संस्था की ओर से आधुनिक कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 16 गांवों के 64 किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी नीरज शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक प्रदीप मेहता और संस्था के कृषि विशेषज्ञ राहुल मेहता ने गेहूं व चना उत्पादन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी।