मोदनगंज: किसरामपुर में नौ लोगों पर बिजली चोरी के मामले में हुई प्राथमिक की दर्ज.
मोदनगंज प्रखंड के किसरामपुर गांव में बिजली विभाग के टीम ने छापेमारी की जिसमें रविवार को 9 लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की गई है. इस संदर्भ में विभाग के कनिए अभियंता कृष्ण कन्हैया ने बताया कि लोगों के द्वारा बाईपास कर बिजली चोरी किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि पकड़े सभी गए लोगों पर प्राथमिक दर्ज करते हुए कुल 210258 रुपए का जुर्माना लगाया गया है.