मोदनगंज: बैरमसराय के समीप ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा तफरी.
बैरमसराय के समीप बुधवार को ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया. बाद में ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मी के द्वारा बिजली सप्लाई बंद की गई तब जाकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. तेज धमाकों के बाद हुई अगलगी के कारण ग्रामीण कुछ देर को लेकर काफी दहशत में हो गए.