बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने नकली पान मसाला के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में नकली पान मसाला किया बरामद,
बेगूसराय में एक पान मसाला कंपनी के लीगल टीम एवं बेगूसराय पुलिस की सहयोग से बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें भारी मात्रा में पान मसाला का डुप्लीकेट एवं सिगरेट के खाली डिब्बे बरामद किए गए। दरअसल पान मसाला कंपनी के लीगल टीम को सूचना मिली थी कि बेगूसराय जिले के तेघरा एवं बछवारा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में कंपनी के मसाले का एवं रैपर का कॉपीराइट किया जा रही है।