मंगलवार को मिनी सचिवालय कांगड़ा में खराब लिफ्ट में एक महिला और 10-12 वर्षीय बच्चा फंस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। लिफ्ट कई हफ्तों से खराब थी और बाहर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। नायब तहसीलदार रमन कायस्था ने बताया कि लिफ्ट को जल्द ठीक करवा दिया गया है और “नो सर्विस” का बोर्ड लगा दिया गया है।