बड़वारा: बड़वारा नगर: कम क्षमता वाली सड़कों पर बेधड़क दौड़ते भारी वाहन, बढ़ा हादसों का खतरा, नागरिक परेशान
Badwara, Katni | Sep 28, 2026 बड़वारा नगर की आंतरिक और कम क्षमता वाली सड़कों पर इन दिनों भारी और बड़े वाहनों की बेधड़क आवाजाही से आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संकरे मार्गों और आवासीय इलाकों में क्षमता से अधिक भारी वाहनों के गुजरने से जहाँ आए दिन भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है, वहीं गंतव्य तक पहुँचने वाले राहगीरों के लिए हादसों का खतरा भी काफी