महाराजपुर: ऊजरा में दीवार ढहने से दो मंजिला घर गिरा, बुजुर्ग महिला और किशोरी की दबने से मौत
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ऊजरा में देर रात दीवाल धसकने से दो मंजिला घर गिरा,जिसमें बुजुर्ग महिला रुड़की अहिरवार और किशोरी कामिनी अहिरवार की मौत हो गई,वही एक बच्चा बाल बाल बच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां परिजनों ने आज 29 सितंबर सुबह 10:00 बजे जानकारी दी।