राठ: झिन्ना वीरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, आधा दर्जन लोग घायल, 4 को किया रेफर
Rath, Hamirpur | Aug 14, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत झिन्ना वीरा गांव में जमीनी विवाद की रंजिश के चलते आज शुक्रवार की शाम को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। तथा दबंगों ने लाठी डंडों और लोहे के औजार के साथ एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को CHC में भर्ती कराया।