धौलपुर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम का पांचवा दिन,
शहर में निकाली गई तिरंगा रैली, उमड़ा देशभक्ति का ज्वार
मंगलवार को पांचवे दिन जिले में निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली में सैकड़ों संभागियों ने तिरंगा लेकर पैदल यात्रा करते हुए देशभक्ति का संदेश मुखरित किया। यात्रा में शामिल संभागियों ने शहरवासियों को यह भी संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने-अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर तिरंगा फहराएं।