भरनो: भरनो प्रखंड में अरविंद कुजूर ने किया दौरा, चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों ने रखी अपनी बात
Bharno, Gumla | Nov 7, 2024 सिसई विधानसभा क्षेत्र के भरनो प्रखंड के विभिन्न गांव गांव में निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कुजूर ने दौरा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जाकर उनके गांव में मिले उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने गांव में घूमते हुए दुकानों में,घर के आसपास बैठे महिला पुरुषों से,अपना कार्य कर रहे ग्रामीणों से मुलाकात की।