गुना नगर: जिले में स्व-जनगणना शुरू, कलेक्टर ने भरा फॉर्म, ज़िलेवासियों से की अपील
गुना जिले में 16 अप्रैल से स्व जनगणना शुरू हो गई है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल बताया, मोबाइल लैपटॉप ऑनलाइन माध्यम से नागरिक स्वयं जनगणना फॉर्म घर पर भर सकते हैं। जब जनगणना टीम घर पर पहुंचे तो उन्हें जानकारी अवश्य दें। कलेक्टर ने भी 16 अप्रैल को अपने कार्यालय में स्व जनगणना का फॉर्म भरकर जिले के नागरिकों से स्व जनगणना में शामिल होने अपील की।