अमरोहा: डिडौली कोतवाली से लेखपाल की बाइक की अदला-बदली, युवक सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | May 23, 2025 अमरोहा तहसील में तैनात लेखपाल प्रशांत कुमार का कहना है कि वह थाना समाधान दिवस में हिस्सा लेने डिडौली कोतवाली पहुंचे थे, और किसी काम से पुलिस के साथ चले गए थे लेकिन वापस लौटे तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। प्रशांत कुमार ने बताया कि दो युवक कोतवाली पहुंचे थे, जो एक पुरानी बाइक लेकर आए थे। उन्होंने वही पुरानी बाइक मौके पर छोड़ दी और लेखपाल की बाइक लेकर चंपत हो