लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में पार्किंग अव्यवस्था से संकट, मरीज व एंबुलेंस प्रभावित, उपायुक्त के आदेश बेअसर
लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, जिससे मरीजों और एंबुलेंस को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जब स्थिति का जायजा लिया गया, तो अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में गाड़ियां जहां-तहां खड़ी नजर आईं।