बड़ौत: बागपत पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, पोक्सो एक्ट व अवैध तमंचों के मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 21, 2025 बागपत पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि खेकड़ा के पट्टी गिरधरपुर निवासी मनीष आत्महत्या मामले में वांछित 3 आरोपियों में गैर इरादतन हत्या का एक आरोपी रियाजु बांस के डंडे सहित गिरफ्तार हुआ है। इसके अलावा दोघट पुलिस ने नाबालिग का अपहरण, छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में वांछित निरपुड़ा निवासी आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है।