बरेली: बरेली में गणेश जी की मठिया से लौट रही मासूम लाडो को ओवरलोड ठेले ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
बरेली में गणेश जी की मठिया पर मूर्ति चढ़ाकर घर लौट रही ढाई साल की मासूम दिव्यांशी को क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। घर से चंद कदम दूर एक तेज रफ्तार और ओवरलोड ठेला मासूम के लिए काल बन गया। ठेला बेकाबू होकर दुकान में जा घुसा और उसकी चपेट में आकर दिव्यांशी भारी वजन के नीचे दब गई। दर्दनाक हादसे में बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।