भभुआ में सवर्ण समाज का महा आक्रोश मार्च, UGC रोल बैक समेत 3 मांगें, नहीं मानी तो चुनाव बहिष्कार और चक्का जाम की चेतावनी
भभुआ/कैमूरUGC रोल बैक, SC/ST एक्ट में संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर रविवार को भभुआ में सवर्ण समाज ने महा आक्रोश मार्च निकाला।
मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की। आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए।
सवर्ण समाज ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा और रेल-हाइवे जाम किया जाएगा।