कुलपहाड़: दिदवारा की हरिजन बस्ती में जल संकट गहरा, हर घर जल योजना बेअसर
दिदवारा गांव की हरिजन बस्ती में इन दिनों पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना का लाभ उन्हें अब तक नहीं मिल सका है, जिससे लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बस्ती के लोगों ने बताया कि नलों में पानी नहीं आता, जिससे उन्हें दूर-दराज के हैंडपंपों या अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ता।