सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा रविवार को भव्य विमानोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विमानोत्सव के लिए जैन मुनि मेघदत् जी महाराज और जैन मुनि वृषभ दत्त जी महाराज का शनिवार सुबह 10 बजे नई सराय में मंगल प्रवेश हुआ। जैन संतो की जैन समाज के अलावा अन्य लोगों ने भव्य अगवानी की। इसके बाद जैन मुनियों की आहार चर्या हुई और जैन मंदिर में प्रवचन हुए।