हुज़ूर: भोपाल के बोट क्लब पर दो भाइयों पर जानलेवा हमला, तलवार और डंडों से मारपीट, CCTV में कैद
Huzur, Bhopal | Jun 4, 2025 राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके सीएम हाउस के पास स्थित बोट क्लब पर उस समय सनसनी फैल गई, जब चाट की दुकान लगाने वाले दो भाइयों पर छह युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडे और तलवार से दोनों भाइयों की बेरहमी से पिटाई की। इस हमले के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई|