कोटपूतली: हाईवे पर ड्यूटी कर रहे हेड कॉन्स्टेबल को ट्रक ने कुचला, हुई मौत
Kotputli, Alwar | Oct 1, 2026
अम्बाला-पनियाला हाईवे पर ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह यादव (57) की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे हाईवे-148 पर एक निजी स्कूल के सामने हुआ। पुलिसकर्मी उस समय ओवरस्पीड और लेन ड्राइविंग व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे।