छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर (सरगुजा) में दुर्गा पूजा पंडाल की गंभीर लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जयस्तंभ चौक स्थित यामाहा शोरूम के पास सड़क पर बिना किसी संकेतक या प्रकाश व्यवस्था के बांधे गए बिजली व जीआई तारों में फंसने और करंट लगने से बाइक सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक के गले में तार लिपटे मिले और करंट से जलने के गहरे निशान पाए गए, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जागृति समिति मंडल के दो आयोजकों सुरेश कन्नौजिया और संदीप अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 126(A) और 3(5) के तहत गैर-इरादतन हत्या व लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
#Ambikapur #Surguja #ChhattisgarhNews #CrimeNews #RoadAccident #PoliceAction #FIR #BreakingNews #FatafatNews