दुर्ग: दल्लीराजहरा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग, इमरजेंसी गेट से बाहर निकला ड्राइवर, बस दुर्ग से बारात लेकर बालोद आई थी
बालोद जिले के दल्लीराजहरा बस स्टैंड पर शनिवार रात दुर्ग से बारात लेकर आई बस में अचानक आग लग गई। जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस दौरान बस के अंदर सो रहे ड्राइवर को इमरजेंसी गेट से बाहर निकलना पड़ा।