दुर्ग: भिलाई के गैरेज रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, युवक का पैर टूटा, पुलिस जांच में जुटी
भिलाई के गैरेज रोड पर तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को ठोकर, युवक का टूटा पैर, दरअसल रविवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक टाउनशिप के गैरेज रोड पर तेज रफ्तार कार चालक के द्वारा गलत दिशा से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को जोरदार ठोकर मार दी इस दुर्घटना में बाइक सवार को गंभीर चोटे आई दाहिने पैर की जांघ के पास की हड्डी बाहर निकल गई थी।