🚨 नीमराणा में युवती का पुलिस पर गंभीर आरोप—3 महीने बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर!
ब्लैकमेलिंग, रुपए और जेवरात ठगी के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल। युवती का आरोप है कि करीब तीन माह पहले नीमराणा थाने में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
युवती के मुताबिक, एक युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसके फोटो-वीडियो अपने गांव के अन्य साथियों को भेज दिए। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।
💰 युवती का आरोप—रुपए और जेवरात भी ठगे गए।
❓ तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी क्यों नहीं?
❓ क्या पुलिस कार्रवाई का इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ?
युवती ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।
⚠️ आरोप गंभीर हैं, अब देखना होगा पुलिस कब तक करती है कार्रवाई।
#Neemrana #NeemranaPolice #Blackmailing #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews #BN_News
Behror, Alwar | Aug 29, 2026