अनीमिया मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ
बिहार में अनीमिया के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ
बिहार को अनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बिहार में विशेष अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया। यह विशेष अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा।
अभियान के दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं जरूरत पड़ने पर रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें 5 से 9 वर्ष के बच्चे, 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियां, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं सहित पुरुष और अन्य लक्षित वर्ग शामिल हैं।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस, उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद एवं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उमेश प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अभियान के तहत सदर अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्कूलों में चलंत चिकित्सा दल तथा VHSND/PMSMA स्थलों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सही पोषण, नियमित जांच और समय पर उपचार—अनीमिया मुक्त बिहार की मजबूत पहचान बनेगा। Public ki Awaz Arvind Yadav A1 express Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Aug 25, 2026