बिंदकी: बिंदकी कस्बे में भाजपा ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया, केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे भारत देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया। मौजूद लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लंबी आयु की कामना भी किया। इस मौके पर बीजेपी के तमाम लोग रहे।