दरभा: कभी नक्सल प्रभावित रहे दरभा के अंदरूनी इलाकों में विकास और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर
Darbha, Bastar | Oct 19, 2026 कभी नक्सल दृष्टि से बेहद संवेदनशील रहे दरभा मंडल के अंदरूनी इलाकों में अब विकास और जनसंपर्क को लेकर नई गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कोलेंग शक्ति केंद्र के अंतर्गत मुंडागढ़, छिंदगुर, चंदामेटा, कोलेंग और कांडानार बूथों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर