जाले: कमतौल: नाबालिग का फिर अपहरण, पिस्तौल के बल पर उठाने का आरोप, कोर्ट से लौटने के बाद दोबारा वारदात
कमतौल थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का दूसरी बार अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर साजिश के तहत पिस्तौल के बल पर लड़की को अगवा करने का गंभीर आरोप लगाया है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।