लातेहार: उपायुक्त ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया, कैदियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने लातेहार मंडल कारा का औचक निरीक्षण कर कैदियों को दी जा रही सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उपायुक्त ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण कर स्वच्छता व सुरक्षा की स्थिति देखी।