करछना: खाई गांव स्थित पुरानी कुटी शिव मंदिर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने घंटा व अन्य सामान किया चोरी
करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव स्थित पुरानी कुटी शिव मंदिर से चोरों ने घंटा व अन्य सामान चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर के पुजारी अमरजीत कुशवाहा ने बताया सुबह शाम वह मंदिर पर पूजा करने के लिए आते हैं। गुरुवार शाम को पूजा आरती करने के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर घर के लिए चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह पहुंचे तो मंदिर के दरवाजा की कुंडी टूटी पड़ी थी।