सिवनी मालवा: भीलटदेव के सिंदूर होटल में मध्य प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, 27 किसान संगठन के प्रतिनिधि हुए शामिल
रविवार दोपहर लगभग 12 बजे सिवनी मालवा के भीलट देव स्थित 'सिंदूर होटल' में मध्य प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर बुलाई गई इस बैठक में पूरे प्रदेश भर से करीब 27 किसान संगठनों के प्रतिनिधि और प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश और केंद्र स