रामगढ़ चौक: रामगढ़ क्षेत्र में विजया दसवीं पर दुर्गा देवी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,विसर्जन तक अधिकारी रहेंगे तैनात
रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार 7 बजे से ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ महिला जवान भी तैनात थीं, जो महिला श्रद्धालुओ को कतारबद्ध करती दि