सबौर: अमरपुर प्रखंड के डुमरामा वार्ड संख्या एक में सांप के डसने से एक व्यक्ति गंभीर, इलाज के लिए मायागंज लाया गया
अमरपुर प्रखंड के डुमरामा वार्ड संख्या एक में सांप के डंसने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई परिजनों ने आनन फानन में उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया बताया जाता है कि पीड़ित अपने घर के आसपास कार्य कर रहा था तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया