कोरांव: टीकर में नहर पुलिया से टकराई बाइक, चालक की हुई मौत, बाइक पर बैठे दो ममेरे भाई घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के टीकर गांव में रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। रत्योरा सुभाष संपर्क मार्ग पर टीकर रजबहा की पुलिया से बाइक टकराने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान चांदी थाना कोरांव निवासी नंदकुमार (30) पुत्र श्याम जी सिंह के रूप में हुई है।