हथुआ: हथुआ प्रखंड के खैरटिया गांव में जश्न, लद्दाख में तैनात अग्निवीर अनीश कुमार ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत
हथुआ प्रखंड के खैरटिया गांव में उस समय जश्न का माहौल हो गया, जब भारतीय सेना के जांबाज अग्निवीर अनीश कुमार ठाकुर अपना कड़ा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर पहली बार अपने पैतृक गांव लौटे। खैरटिया निवासी अनुरुद्ध ठाकुर जी के सुपुत्र अनीश कुमार ठाकुर को देश की सबसे दुर्गम और सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सीमा, लद्दाख में पहली पोस्टिंग मिली है।