सागर नगर: माता मढ़िया में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
माता मढ़िया क्षेत्र में एमपी ऑनलाइन संचालक के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मोती नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था और स्थानीय नागरिकों व्यापारियों ने चक्का जाम भी किया था।